Horror Killing in Hapur: लव मैरिज करने वाली बेटी के हत्या में पिता गिरफ्तार, मां अब भी फरार

Horror Killing in Hapur हापुड़ पुलिस पहले ही दो भाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन मां अब भी फरार है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 11:20 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 11:20 AM (IST)
Horror Killing in Hapur: लव मैरिज करने वाली बेटी के हत्या में पिता गिरफ्तार, मां अब भी फरार
Horror Killing in Hapur: लव मैरिज करने वाली बेटी के हत्या में पिता गिरफ्तार, मां अब भी फरार

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर [प्रिंस शर्मा]। Horror Killing in Hapur: सिंभावली के गांव सलारपुर में पुत्री की हत्या के आरोपित पिता को भी पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया, जबकि मृतका के दो भाइयों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अभी फरार चल रही मृतका की मां काे तलाश कर रही है।

गांव सलारपुर निवासी 23 वर्षीय पुत्री बबीता की 15 जून की रात संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई थी। स्वजन ने बिना किसी को सूचना दिए गांव के शमशान में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी भनक लगने पर पड़ोसी गांव बिरसिंगपुर निवासी दिनेश नामक युवक वहां पहुंच गया। उसने मृतका बबीता को अपनी पत्नी बताया। उसने बबीता के साथ कोर्ट में शादी करने का दावा किया। उसने बबीता के स्वजन पर कोर्ट मैरिज से नाराज होकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका की चिता से अवशेष एकत्र किए।

पुलिस ने दिनेश की तहरीर पर मृतका के पिता राजपाल सिंह, मां मुकेश देवी, भाई मनोज, सनोज के खिलाफ हत्या कर शव को छिपाए जाने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कुछ दिन पहले ही मृतका के दोनों भाईयों मनोज और सनोज को गिरफ्तार कर लिया था।

शुक्रवार को थाना प्रभारी महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने हत्या में नामजद मृतका के पिता राजपाल सिंह को गांव के निकट जंगल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पुत्री ने पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। इसी को लेकर वह उससे नाराज थे। पुत्री के जिद करने पर उसने अपने पुत्रों के साथ मिलकर बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को गांव के शमशान लेकर पहुंच गए और वहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अब पुलिस फरार चल रही मृतका की मां मुकेश देवी को तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी