मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर मांगा सुविधा शुल्क

जागरण संवाददाता हापुड़ नगर पालिका में जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर सुविधा श

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 07:22 PM (IST)
मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर मांगा सुविधा शुल्क
मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर मांगा सुविधा शुल्क

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

नगर पालिका में जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच अब एक मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए कर्मचारी और पीड़ित की ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें कर्मचारी पीड़ित से सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। वहीं, मामले में नगर पालिका के अधिकारियों ने जानकारी से इंकार किया है।

कोठी गेट निवासी ओमप्रकाश जिदल की पुत्री का निधन पांच जुलाई को हो गया था। इसके बाद से पीड़ित लगातार नगर पालिका के कार्यालय के चक्कर काटकर मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन, आज तक पीड़ित को मृत्यु प्रमाण-पत्र नहीं मिला है।

इस मामले में अब एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें पीड़ित और एक कर्मचारी के बीच बातचीत हो रही है, जिसमें पीड़ित ने पूर्व में मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए दो सौ रुपये दिए जाने के बावजूद कर्मचारी द्वारा और सौ रुपये अधिक मांगे जा रहे हैं।

इस संबंध में नगर पालिका के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश यादव का कहना है कि ओडियो की जांच की जा रही है। जांच में जो भी कर्मचारी दोषी मिलेगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी