गर्मी से उड़ गया चैन, इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी हुए बैचेन

जागरण संवाददाता, हापुड़ : गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही सूरज की तपिश्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 May 2018 06:34 PM (IST) Updated:Sun, 06 May 2018 06:34 PM (IST)
गर्मी से उड़ गया चैन, इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी हुए बैचेन
गर्मी से उड़ गया चैन, इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी हुए बैचेन

जागरण संवाददाता, हापुड़ : गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही सूरज की तपिश और गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। दोपहर को घरों से बाहर निकलने वाले लोग धूप से स्वयं को बचाते दिख रहे हैं। पंखे और कूलर की हवा भी उन्हें गर्मी से निजात नहीं दिला रहे हैं। रविवार को सुबह से ही तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। बाहर निकली महिलाएं दुपट्टे से धूप से बचने का प्रयास करती रहीं। दोपहर के समय शहर की कई सड़के सुनसान दिखाई दी। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री रहा।

रविवार को सूरज की पहली किरण ने ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजते-बजते तपिश काफी बढ़ गई थी। दोपहर के समय मानो सूर्य देवता आग उगलने लगे। गर्मी के तेवर देख लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। जो जरूरी काम से निकले तो वह गर्मी से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा लपेटे नजर आए। गर्मी से पूरे दिन पसीना शरीर पर बना रहा।

-----

इन बातों पर रखें ध्यान

-सूती कपड़ों का प्रयोग करें

-अधिक से अधिक पानी का सेवन करें

-कटे फलों का सेवन न करें

- खीरा, तरबूज, खरबूजा और ककड़ी का सेवन करें

-रात के मच्छर से बचकर रहना जरूरी

- दस्त होने पर तुरंत ओआरएस का घोल पीए

-----

क्या कहते हैं चिकित्सक

गर्मी बढ़ रही है। लोगों को धूप और गर्मी से बचने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर डायरिया और बुखार की चपेट में आ सकते हैं। खानपान पर विशेष ध्यान रखा जाए। अगर तबीयत खराब होती है तो तुरंत चिकित्सक से सलाह ली जाए। पानी का अधिक से अधिक सेवन किया जाए। डा.पराग शर्मा

chat bot
आपका साथी