दो बिजली घरों की क्षमता वृद्धि से परेशानी होगी कम

शुभम गोयल हापुड़ उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने के उद्देश्य से ऊर्जा निगम अब बिजली घरो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 08:33 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 08:33 PM (IST)
दो बिजली घरों की क्षमता वृद्धि से परेशानी होगी कम
दो बिजली घरों की क्षमता वृद्धि से परेशानी होगी कम

शुभम गोयल, हापुड़ :

उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने के उद्देश्य से ऊर्जा निगम अब बिजली घरों की क्षमता में वृद्धि कर रहा है। इसी के तहत बाबूगढ़ बिजली घर की क्षमता 20 से 25 एमवीए और जसरुपनगर की 10 से 15 एमवीए क्षमता बढ़ेगी। इससे हजारों उपभोक्ताओं को आए दिन होने वाली समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

बाबूगढ़ बिजली घर से करीब 10 हजार भवनों को आपूर्ति दी जाती है। इसमें इंडस्ट्रीयल फीडर भी शामिल है। जबकि, जसरुपनगर से करीब पांच हजार भवनों को आपूर्ति दी जाती है। बिजली घरों की क्षमता कम होने के कारण आए दिन हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कारण कभी फाल्ट होते हैं तो कभी ट्रांसफार्मर फुंकते हैं।

इसलिए बिजली घरों की क्षमता वृद्धि के लिए करीब एक वर्ष पहले उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया था लेकिन, इनकी क्षमता वृद्धि नहीं हो सकी थी। अब बिजली घरों की क्षमता वृद्धि के लिए इजाजत मिल गई है। जिसके बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कार्य प्रारंभ करा दिया है। बाबूगढ़ बिजली घर की क्षमता वृद्धि के साथ ही पांच एमवीए का अलग से औद्योगिक फीडर बनाया जाएगा। जिससे कि यहां उद्योग बेहतर तरीके से संचालित हो सकें और आम जन को भी खराब आपूर्ति की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। जसरुपनगर बिजली घर की क्षमता बढ़ने से भी इस क्षेत्र में बेहतर आपूर्ति मिलेगी।

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि बाबूगढ़ और जसरुपनगर बिजली घर की क्षमता वृद्धि का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। दोनों ही बिजली घर की पांच-पांच एमवीए क्षमता बढ़ेगी। बाबूगढ़ में अलग से औद्योगिक फीडर बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी