Makar Sankranti 2020: गढ़ मुक्तेशवर में पवित्र गंगा में श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी

Makar Sankranti 2020 हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 10:49 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 10:49 AM (IST)
Makar Sankranti 2020: गढ़ मुक्तेशवर में पवित्र गंगा में श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी
Makar Sankranti 2020: गढ़ मुक्तेशवर में पवित्र गंगा में श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी

हापुड़, एएनआइ/जेएनएन। Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। लोग सुबह से ही गंगा घाट पर पहुंचने लगे। स्नान करने के बाद पूजा अर्चना भी कर रहे हैं। 

बता दें कि मकर संक्रांति पर्व मंगलवार को भी कुछ लोगों ने मनाया। जगह जगह लोगों ने खिचड़ी का वितरण किया। साथ ही मूंगफली व तिलसकड़ी बांटकर त्योहार की बधाईयां दीं। इस दौरान गरीब लोगों को कंबल और कपड़े आदि भी वितरित किए गए। 

 समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के फ्री गंज रोड स्थित कार्यालय पर खिचड़ी, मूंगफली, गजक का वितरण हुआ। जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए सदैव जीवन जीना चाहिए।

chat bot
आपका साथी