विधानसभा क्षेत्र में होंगे पांच करोड़ के विकास कार्य

विधानसभा क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल व विधायक सदर विजय पाल आढ़ती ने इन निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था। इन निर्माण कार्यों के होने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 07:51 PM (IST)
विधानसभा क्षेत्र में होंगे पांच करोड़ के विकास कार्य
विधानसभा क्षेत्र में होंगे पांच करोड़ के विकास कार्य

जागरण संवाददाता, हापुड़ : विधानसभा क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विधायक विजय पाल आढ़ती ने इन निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था। इन निर्माण कार्यों के होने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।

विधायक विजय पाल आढ़ती ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को कराने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया था कि ग्राम मलकपुर से ग्राम मुरादपुर संपर्क मार्ग, ग्राम लालपुर से खिचड़ी वाले बाबा के आश्रम तक संपर्क मार्ग, ग्राम ददायरा से श्यामपुर विगास तक संपर्क मार्ग, हापुड़ गढ़ मार्ग पर सुप्रीम पेट्रोल पंप के बराबर से बिजली घर होते हुए जरौठी और श्यामपुर संपर्क मार्ग, ग्राम ढहाना से चचोई संपर्क मार्ग, ग्राम हर¨सगपुर से धर्मपुर, विसरा संपर्क मार्ग, बीबीनगर संपर्क मार्ग, ग्राम महमूदपुर नहर के पुल से ग्राम मीरपुर कला मार्ग, ग्राम ह¨सदपुर से गांव शाहमुद्दीनपुर तक संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाए। इन कार्यों के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। प्रदेश सरकार विकास कार्यों को तेजी से करा रही है ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। भाजपा सबका साथ-सबका विकास नारे के साथ अपनी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचा रही है।

chat bot
आपका साथी