ब्राह्मण आयोग का गठन कराने की मांग

ब्राह्मण महासभा एवं जय श्रीराम झंडा संकल्प यात्रा की एक बैठक का आयोजन गांव मुक्तेश्वरा स्थित पंडित श्याम कुमार शर्मा के निवास पर हुआ। बैठक की अध्यक्षता पंडित रामकिशन शर्मा ने की। संचालन यात्रा के सहसंयोजक पंडित

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 07:21 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 07:21 PM (IST)
ब्राह्मण आयोग का गठन कराने की मांग
ब्राह्मण आयोग का गठन कराने की मांग

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर : ब्राह्मण महासभा एवं जय श्रीराम झंडा संकल्प यात्रा की एक बैठक का आयोजन गांव मुक्तेश्वरा स्थित पंडित श्याम कुमार शर्मा के निवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंडित रामकिशन शर्मा ने की। संचालन पंडित हरिदत्त शर्मा ने किया।

बैठक का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण से किए जाने के बाद संकल्प यात्रा के मुख्य संयोजक पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार को ब्राह्मण आयोग का गठन जल्द करना चाहिए। देश के दो राज्य कर्नाटक और तेलंगाना की सरकारों ने अपने राज्यों में ब्राह्मण आयोग का गठन किया है। विभिन्न मांगों को लेकर ब्राह्मण महासभा एवं जय श्रीराम झंडा संकल्प यात्रा के विकास खंड, जनपद और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी एक अक्टूबर को गांधी जयंती से पूर्व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देंगे। ब्राह्मण पंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने ¨सभावली, बक्सर, देवली, डहाना, माधापुर, औरंगाबाद, मुक्तेश्वरा, छतनौरा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। बैठक में पंडित जगत प्रधान, पंडित गिरीश चंद, जगदीश चंद, संजय शर्मा, डॉ. मूलचंद भारद्वाज, मोहित शर्मा, दीपचंद शर्मा, मनोज चंद शर्मा, मामचंद शर्मा, सुनील चंद शर्मा, संतोष शर्मा, रामकुमार शर्मा, रामेश्वर शर्मा, अनिल शर्मा, अशोक शर्मा, आदेश कुमार, सुनील शर्मा, संजीव शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी