पेट्रोल और डीजल की अधिक कीमत वसूलने पर हंगामा

बाबूगढ़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल पर तय से अधिक रुपये लेने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 08:46 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 08:46 PM (IST)
पेट्रोल और डीजल की अधिक कीमत वसूलने पर हंगामा
पेट्रोल और डीजल की अधिक कीमत वसूलने पर हंगामा

जागरण संवाददाता, हापुड़ : बाबूगढ़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल के निर्धारित दाम से अधिक कीमत वसूलने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की। रालोद के युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप ने आरोप लगाया है कि एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी सरकार द्वारा निर्धारित दाम से अधिक वसूल कर रहे हैं। पेट्रोल पंप से डीजल और पेट्रोल खरीदने वालों से एक से डेढ़ रुपये तक अधिक वसूल किया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर रालोद कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए और रालोद कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इस दौरान अमित चौधरी, अनुभव, प्रदीप, बादल,दीपू सिरोही, साहित्य चौधरी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी