मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

थाना गढ़ पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों ने 27 जनवरी की रात गांव हिरनपुर व लोधीपुर स्थित मदिरों में लूट की वारदात को अंजाम दिया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 06:01 AM (IST)
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, हापुड़:

थाना गढ़ पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों ने 27 जनवरी की रात गांव हिरनपुर व लोधीपुर स्थित मदिरों में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों के कब्जे से रुपये, अवैध असलाह बरामद किया गया है। बदमाशों के खिलाफ विभिन्न जनपदों के थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि थाना गढ़ प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने मेरठ मार्ग की ओर से एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोगों के आने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने गांव देवली डहाना मार्ग के पास बेरिकेडिंग कर सख्ती के साथ वाहन चेकिग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस के बाइक सवार तीन संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों को रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक की रफ्तार बढ़ाकर आरोपितों ने फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिग के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।

मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना सिभावली क्षेत्र के बड़ी मस्जिद राजपुर कस्बा निवासी नवाजिश उर्फ नेता है। जबकि अन्य बदमाश गांव बड्ढा निवासी मोनू व जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के काजीखेल निवासी शोएब है। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 27 जनवरी की रात गांव हिरनपुर व लोधीपुर स्थित मदिरों में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों से 50 हजार रुपये, एक लेपटॉप, दो मोबाइल फोन, तीन तमंचे व एक छुरी बरामद की है। बदमाशों ने बताया कि वह किसी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ विभिन्न जनपदों के थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी