राम मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित करने की मांग की

जासं हापुड़ महर्षि वाल्मीकि सेना के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञ्‍

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 06:46 PM (IST)
राम मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित करने की मांग की
राम मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित करने की मांग की

जासं, हापुड़

महर्षि वाल्मीकि सेना के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा है। पत्र में उन्होंने राम मंदिर में भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित करने के लिए मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया कि श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास से अयोध्या में निर्मित हो रहे श्रीराम मंदिर में भगवान वाल्मीकि की भी मूर्ति स्थापित कराई जाए। उन्होंने माता सीता को अपने आश्रम में संरक्षण दिया और लव कुश का लालन पालन किया। इसलिए उनकी भव्य मूर्ति की मंदिर में स्थापित की जानी चाहिए, जिससे वाल्मीकि समाज भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेगा। इस अवसर पर रोहित पार्चा, आयुष चौटाला, रोहित, आकांश, चींटू, विशाल, ललित, कृष्ण, रितिक, विक्की आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी