विवाह का झांसा देकर एक वर्ष तक दुष्कर्म का आरोप

युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर युवती को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। युवती ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 09:05 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 09:05 PM (IST)
विवाह का झांसा देकर एक वर्ष तक दुष्कर्म का आरोप
विवाह का झांसा देकर एक वर्ष तक दुष्कर्म का आरोप

संस, गढ़मुक्तेश्वर : ¨सभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि एक वर्ष पूर्व वह गढ़मुक्तेश्वर में अपनी सहेली के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए आई थी। इस अवसर पर उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद युवक उसके घर आने लगा और वह भी युवक के घर गई। युवक ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रख उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। एक वर्ष बाद उसने विवाह करने के लिए युवक पर दबाव बनाया तो उसने विवाह करने से इन्कार कर दिया।

युवती ने पत्र में बताया कि सात जुलाई को युवक उसे जबरन उठाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद उसने अपने पिता के साथ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। कुछ दिन बाद आरोपित चार सितंबर को उसे फिर उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह दोबारा थाना ¨सभावली गई, लेकिन आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।

chat bot
आपका साथी