UP Girl Assault Case: दिल्ली के बाद अब यूपी के हापुड़ में बच्ची से दरिंदगी, गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती

UP Girl Assault Case बताया जा रहा है कि 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 12:18 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 12:18 PM (IST)
UP Girl Assault Case: दिल्ली के बाद अब यूपी के हापुड़ में बच्ची से दरिंदगी, गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती
UP Girl Assault Case: दिल्ली के बाद अब यूपी के हापुड़ में बच्ची से दरिंदगी, गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर [प्रिंस शर्मा]। UP Girl Assault Case: दिल्ली की 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद अब उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 6 वर्षीय बच्ची संग दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल मेरठ के अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर है।  जागरण संवाददाता के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई छह वर्षीय बच्ची पड़ोसी गांव के जंगल से बरामद हो गई है। बच्ची लहूलुहान अवस्था में होने के कारण उसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पड़ोसी जिले मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। बच्ची की दशा को देखते हुए स्वजन ने दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की है। वहीं, मेरठ के अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

कोतवाली क्षेत्र के खादर स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति की छह वर्षीय पुत्री बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्ची घर के बाहर से संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। बच्ची के लापता होने के बाद स्वजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह बच्ची कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के जंगल में बदहाल अवस्था में पड़ी मिली।

सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीरता को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं बच्ची की दशा को देखते हुए स्वजन ने उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका व्यक्त की है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी