दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर मेगा ब्लाक से यात्री रहे हलकान

शामली : दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर कांधला व ¨हड के पास शनिवार को अंडरपास का निर्माण हुआ। इस दौरान द

By Edited By: Publish:Sun, 02 Oct 2016 12:32 AM (IST) Updated:Sun, 02 Oct 2016 12:32 AM (IST)
दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर मेगा ब्लाक से यात्री रहे हलकान

शामली : दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर कांधला व ¨हड के पास शनिवार को अंडरपास का निर्माण हुआ। इस दौरान दो ट्रेन रद व कई ट्रेनों के प्रभावित रहने से यात्री हलकान रहे। ट्रेन न चलने के कारण यात्रियों को अन्य वाहनों से अपनी मंजिल के लिए रवाना होना पड़ा। शाम चार बजे के बाद ट्रेन का संचालन शुरू होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

मानव रहित रेल फाटकों पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए रेल मंत्रालय ने दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर कई अंडरपास बनवाए जाने का आदेश जारी किया है। शनिवार सुबह पौने ग्यारह बजे से शाम सवा चार बजे के बीच इस रेलमार्ग पर कांधला व ¨हड के पास दो अंडरपास का निर्माण कराया गया। पांच घंटे के अंतराल में शामली से दिल्ली जाने वाली व एक दिल्ली से शामली आने वाली ट्रेन रद रही, यह ट्रेन बड़ौत आकर रुक गई और शाम को वहीं से ही वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इसके अलावा कई ट्रेन प्रभावित रही। अंडरपास बनने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक ट्रेनों का संचालन न होता देख कर यात्रियों को अन्य वाहनों से अपनी मंजिल के लिए जाना पड़ा। शाम चार बजे के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत पाई।

रेलवे यातायात प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि अंडरपास बनने के कारण यात्रियों की परेशानियों के बारे में विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी