छुट्टी होते ही बच्चों पर चढ़ा होली का खुमार

हापुड़ : स्कूलों से छुट्टी मिलने के बाद बच्चों ने अपने साथियों पर जमकर रंग लगाकर होली पर्व का शुभारंभ

By Edited By: Publish:Wed, 04 Mar 2015 08:39 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2015 08:39 PM (IST)
छुट्टी होते ही बच्चों पर चढ़ा होली का खुमार

हापुड़ : स्कूलों से छुट्टी मिलने के बाद बच्चों ने अपने साथियों पर जमकर रंग लगाकर होली पर्व का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों में होली की मस्ती पूरी तरह से छायी रही। होली से पहले स्कूल बंद होने पर उन्होंने रंगों का पूरा आनंद लिया।

बुधवार को नगर के अधिकांश स्कूलों में होली पर्व की तीन दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी गयी। जिसे सुनते बच्चों में रंगों की खुमारी चढ़ गई। अधिकतर स्कूल के बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। घर जाते समय सभी बच्चे रंग में रंगे हुए नजर आये। इसी मस्ती के त्यौहार ने बच्चों की उमंग बढ़ा दी है। मारवाड इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि इस रंग बिरंगे त्यौहार में बच्चे तो क्या बड़े भी खूब आनंद लेते हैं। जगह जगह होली मिलन कार्यक्रमों की धूम होती है। वर्ष भर में यही पर्व ऐसा होता है जिसमें बच्चों के साथ साथ बड़ों में पूरा उल्लास नजर आता है। वहीं स्कूलों की छुट्टी होने पर अपने घरों को निकले बच्चे रंगों से सराबोर दिखाई दिए। उन्होंने अपने साथी छात्रों के साथ जमकर होली खेली।

chat bot
आपका साथी