कोहरे ने रोकी इंटरसिटी की रफ्तार, यात्री हलकान

पिलखुवा : ठंड और कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। सड़क यातायात के साथ-साथ इसका असर ट्रेनों पर भी पड़ रह

By Edited By: Publish:Sun, 21 Dec 2014 06:53 PM (IST) Updated:Sun, 21 Dec 2014 06:53 PM (IST)
कोहरे ने रोकी इंटरसिटी की रफ्तार, यात्री हलकान

पिलखुवा : ठंड और कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। सड़क यातायात के साथ-साथ इसका असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। रविवार को कोहरे के चलते इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची, जिससे यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं दैनिक यात्रियों ने गंतव्य तक जाने के लिए अन्य साधनों का सहारा लिया।

बरेली से दिल्ली चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का पिलखुवा के रेलवे स्टेशन पर आने का समय सुबह आठ बजकर बीस मिनट निर्धारित है, लेकिन रविवार को ट्रेन तीन घंटे लेट पहुंची। इस दौरान दैनिक यात्रियों ने ट्रेन का इंतजार करने के बजाय बस व अन्य साधनों का सहारा लिया। दैनिक यात्री रमेश गोयल, अशोक वर्मा, महेंद्र गोयल, प्रमोद पालीवाल तथा परविंद्र पवार ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि ट्रेन देरी से आयेगी। जिसके चलते उन्हें बस का सहारा लेना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक अखिलेश शर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण इंटर सिटी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से पहुंची है, जिस कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

chat bot
आपका साथी