विषम परिस्थितियों में करें महिला हेल्प लाइन नंबरों का प्रयोग

बैठका धाम में हुआ महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम छात्राएं हुईं सम्मानित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 05:54 PM (IST)
विषम परिस्थितियों में करें महिला हेल्प लाइन नंबरों का प्रयोग
विषम परिस्थितियों में करें महिला हेल्प लाइन नंबरों का प्रयोग

विषम परिस्थितियों में करें महिला हेल्प लाइन नंबरों का प्रयोग

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के चलते आकांक्षा समिति की ओर से शनिवार को बैठका धाम मंदिर परिसर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा.अंजना त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि गीता पटेल रहीं। जिन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष समेत महिला थाने की थानाध्यक्ष संगीता यादव व अन्य महिला अधिकारियों ने बच्चों व महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि विषम परिस्थितियों में महिला हेल्प लाइन नंबरो पर तुरंत फोन करें। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचेगी। गीत के माध्यम से आने वाली 15 अगस्त को घर घर तिरंगा लगाने की अपील की। इस मौके पर उ.प्रा.वि.सिकरी की शिक्षिका गरिमा सिंह ने गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। महिला अधिकारियों ने तालाब के किनारे पौधारोपण किया। इस मौके पर सहजना व बरदहा के ग्राम प्रधान विनोद निषाद ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। संचालन अंजना ने किया। इस मौके पर बीएसए कल्पना जायसवाल, पीडी साधना दीक्षित समेत तमाम शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी