महिला को बेरहमी से पीटा

संवाद सहयोगी, सरीला : जरिया थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में शादी संबंध के मामले को लेकर हुए विवाद मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jun 2018 06:03 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 06:03 PM (IST)
महिला को बेरहमी से पीटा
महिला को बेरहमी से पीटा

संवाद सहयोगी, सरीला : जरिया थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में शादी संबंध के मामले को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसके चेहरे व सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

अतरौली गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला श्यामवती 35 पत्नी कलूटा अहिरवार ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदार की लड़की का रिश्ता तय कराया था। जिसको लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार को इसी बात को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें विवाद बढ़ गया और रोजगार सेवक राजकुमारी पत्नी मटरू उर्फ कंधीलाल व परिवार की अन्य छह महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसके गंभीर चोटें आई हैं। उसने कहा कि यूपी 100 पुलिस उसे सीएचसी सरीला में छोड़कर चली गई। जहां पर उसका इलाज नहीं किया गया। उसका पति कलूटा उसे लेकर तहसील पहुंचा जहां पर एसडीएम के इंतजार में महिला तहसील गेट पर पड़ी तड़पती रही। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस संबंध में एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि वह क्षेत्र में हैं मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं सीएचसी के चिकित्सक डा. कमलेंद्र का कहना है कि महिला का प्राथमिक उपचार किया गया है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। थानाध्यक्ष रामजीत गौर ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है फिर भी पता करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गांव में दिनदहाड़े महिला की पिटाई से पति पत्नी दहशत में हैं। उनका कहना है कि लोगों ने खड़े होकर महिलाओं से पिटवाया है।

chat bot
आपका साथी