आंधी-पानी से बदला मौसम का मिजाज

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : रविवार की शाम तेज आंधी के साथ बरसात हुई। जिससे मौसम का मिज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 May 2018 10:56 PM (IST) Updated:Sun, 06 May 2018 10:56 PM (IST)
आंधी-पानी से बदला मौसम का मिजाज
आंधी-पानी से बदला मौसम का मिजाज

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : रविवार की शाम तेज आंधी के साथ बरसात हुई। जिससे मौसम का मिजाज बदल गया वहीं आंधी की चपेट में आकर हाईवे के बीचोंबीच पेड़ गिरने से जाम लग गया। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रविवार की शाम एक बार फिर से आंधी आई। तेज हवा बहते ही किसानों के चेहरों पर ¨चता की लकीरें देखने को मिली। तेज हवा के साथ साथ बरसात भी होना शुरू हो गई। जिससे किसान और भी ज्यादा ¨चतित हो गए। वहीं आंधी पानी के कारण हाईवे में कई पेड़ भी गिर गए। जिससे हाईवे पर जाम लगा रहा। घंटों बाद पेड़ हटाने पर जाम खुल सका। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौदहा कस्बे के पास एक विशालकाय पेड़ गिर गया जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। मुख्यालय सहित कस्बा कुरारा, मौदहा, राठ आदि क्षेत्रों में हर जगह तेज आंधी का प्रकोप रहा। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया था। जिसके लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी तैयार कर लिया गया है। रविवार को आई आंधी से किसी भी प्रकार का कहीं पर कोई अधिक नुकसान नहीं हुआ है। आंधी आते ही शहर की बिजली भी काट दी गई। ताकि कोई हादसा न हो सके।

chat bot
आपका साथी