आधे घंटे की बारिश से पानी-पानी हुआ शहर

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : शनिवार की दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ हुई आधे घंटे क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 11:16 PM (IST)
आधे घंटे की बारिश से पानी-पानी हुआ शहर
आधे घंटे की बारिश से पानी-पानी हुआ शहर

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : शनिवार की दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ हुई आधे घंटे की झमाझम बारिश से पूरा शहर पानी पानी हो गया। हर जगह लोग बचते बचाते निकलते नजर आए। रानी लक्ष्मीबाई पार्क जाने वाला रास्ता भी पानी से भर गया था। इसके अलावा प्रधान डाकघर, एसपी आवास, कचहरी रोड, कांशीराम कालोनी आदि कई स्थानों पर पानी भर गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं सरकारी स्कूलों में भी जलभराव देखने को मिला। वारिस इतनी तेज थी कि आधे घंटे में ही 44 मिमी वारिस दर्ज की गई।

शनिवार की दोपहर करीब पौने दो बजे से तेज बारिश होना शुरू हुई जो करीब आधे घंटे तक होती रही। इस बारिश से जहां एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी ओर बरसात का पानी भरने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। शहर की मुख्य सड़कों के साथ रानी लक्ष्मीबाई पार्क को जाने वाले रास्ते में भी भीषण जलभराव हो गया। जिससे शहर में बाढ़ जैसा नजारा देखने को मिला। हर नाली व नाले पानी से उफना गए। प्रधान डाकघर में भी पानी भर गया। जिससे यहां आने जाने वाले ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा एसपी आवास को जाने वाले रास्ते में भी जलभराव देखने को मिला। पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट के पीछे, कांशीराम, भिलावां आदि स्थानों में जलभराव रहा। इस तेज बारिश ने कच्चे मकानों में रहने वालों के दिलों को दहला दिया। झमाझम बारिश से खेत खलिहान सब भरे नजर आए। वारिस की तेजी का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आधा घंटे में 44 मिमी बारिश दर्ज की गई।

chat bot
आपका साथी