खेतों में भरा पानी, 18 बीघा की फसल नष्ट

राठ महजौली गांव निवासी किसान भागीरथ जयपाल व चंद्रभान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 09:09 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:09 PM (IST)
खेतों में भरा पानी, 18 बीघा की फसल नष्ट
खेतों में भरा पानी, 18 बीघा की फसल नष्ट

राठ: महजौली गांव निवासी किसान भागीरथ, जयपाल व चंद्रभान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन लोगों के पास 6-6 बीघा जमीन है। उन्होंने मटर की फसल बोई थी। आरोप लगाया कि गुरुवार रात गांव के कुछ व्यक्तियों ने नहर काटकर उनके खेतों में पानी भर दिया। सुबह तक फसल चौपट हो चुकी थी। संस

आज मथुरा कूच करेंगे अखिल भारत हिदू महासभा के कार्यकर्ता

राठ: अखिल भारत हिदू महासभा भगवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पांचालजी गोड़से ने मथुरा में बनी मस्जिद को तोड़कर नंदलाला की मूर्ति स्थापना करने को लेकर पत्रकारों से वार्ता की। गोड़से ने कहा कि अखिल भारत हिदू सभा ने जो एलान किया था। छह दिसंबर को मथुरा में स्थापित मस्जिद को तोड़कर नंदलाला की प्रतिमा स्थापित करेंगे। इसको लेकर उनके कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हो गए। कहा कि रविवार को वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मथुरा कूच करेंगे। संस

डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी

बिवार : जलालपुर के बगरा गांव निवासी एक युवक ट्रैक्टर ट्राली में मटर लेकर मुस्करा बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में बाधुर बुजुर्ग के पास डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पलट गया। जिस पर उसमें लदा मटर फैल गया। जबकि ट्रैक्टर में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। संसू

बुंदेलखंड राज्य के सवाल पर किनारा काट गईं उमा भारती

राठ : स्वामी ब्रहमानंद महाराज के 127वें जन्मोत्सव पर आईं पूर्व केंद्रीय मंत्री व मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती बुंदेलखंड राज्य के सवाल पर किनारा कर गई। कहा कि संयासियों और नेताओं के लिए आदर्श और बुंदेलखंड के लिए ब्रहमानंद महाराज की जयंती है। वह हर साल माथा टेंकने यहां आती है। कहा कि नेताओं में साधुता होनी चाहिए। वहीं बुंदेलखंड अलग राज्य के सवाल पर उमाभारती किनारा काट गई। उमाभारती ने वह हम बाद में बताएंगे अभी इतना ही रहने दो। संस

chat bot
आपका साथी