हादसों में महिला समेत दो लोग घायल

संस मौदहा क्षेत्र में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 07:35 PM (IST)
हादसों में महिला समेत दो लोग घायल
हादसों में महिला समेत दो लोग घायल

संस, मौदहा : क्षेत्र में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

क्षेत्र के गांव ढीहा डेरा निवासी जय सिंह बाइक से भतीजियों के साथ घर लौट रहे थे। तभी इलाही तालाब के पास ई-रिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण अजीतपाल ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालात नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, कम्हरिया गांव निवासी रेशमा घर में जीना से गिरकर घायल हो गई। विनीत रामप्रकाश सिलौली ग्राम निवासी बाइक से सिरौली जा रहे थे। तभी गांव पहुंचने के पहले बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिर गए और घायल हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी