कानपुर में शहीद हुए जवानों को व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी भरुआ सुमेरपुर बीती रात नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कस्बे में कैंडिल मार्च निकाल कर कानपुर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 06:24 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:02 AM (IST)
कानपुर में शहीद हुए जवानों को व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि
कानपुर में शहीद हुए जवानों को व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि

संस, भरुआ सुमेरपुर : शनिवार रात नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कस्बे में कैंडल मार्च निकाला। यहां व्यापारियों ने कानपुर के शहीद पुलिस कर्मियों को रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शनिवार रात नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री श्यामलाल गुप्ता की अगुवाई में कस्बे में कैंडल मार्च निकाल कर कानपुर में शहीद पुलिस कर्मियों को रामलीला मैदान में पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपराधियों को सख्त सजा की मांग की है। इस मौके पर उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय चौरसिया, संतराम, हेमू गुप्ता, तनिष सोनी, लालू गुप्ता, पवन गुप्ता, गोलू द्विवेदी, मोहित विश्वकर्मा, राजकुमार सोनी, लोटन प्रसाद गुप्ता, रोहित वर्मा, अविनाश, अमन, प्रांशू, आशीष आदि व्यापारी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी