दर्द से तड़प रही महिला को नहीं मिला स्ट्रेचर, गोद में ले गए वार्ड

जागरण संवाददाता हमीरपुर जिला महिला अस्पताल प्रबंधन का ढुलमुल रवैया गर्भवतियों के लिए मुसीब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:49 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:49 PM (IST)
दर्द से तड़प रही महिला को नहीं मिला स्ट्रेचर, गोद में ले गए वार्ड
दर्द से तड़प रही महिला को नहीं मिला स्ट्रेचर, गोद में ले गए वार्ड

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिला महिला अस्पताल प्रबंधन का ढुलमुल रवैया गर्भवतियों के लिए मुसीबत बन चुका है। टीबी अस्पताल की ओर बने महिला अस्पताल के गेट पर तालाबंदी से गर्भवती महिलाओं को निकलने चलने में परेशानी होती है। इसके बाद भी उसे नहीं खोला जाता है। वहीं गुरुवार को एक महिला इसी गेट के पास प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। लेकिन महिला अस्पताल के किसी भी स्टाफ ने उसे स्ट्रेचर उपलब्ध कराना उचित नही समझा। जब वहां खड़े लोगों से रहा नहीं गया तो लोग उसे गोद में वार्ड तक ले गए।

गुरुवार को कुरारा विकासखंड के बचरौली गांव निवासी ज्योति पत्नी आकाश को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। जैसे ही महिला सीढि़यां चढ़ी तभी अचानक उसे प्रसव पीड़ा होने लगे और उसे झटके आने लगे। जिस पर महिला वहीं गिर गई और रोने लगे। गेट का ताला बंद होने के कारण स्वजन ने किसी तरह से उसे वहां से निकाला। इसके बाद भी महिला को स्ट्रेचर नही नसीब हो सका। काफी देर तक जब महिला अस्पताल के स्टाफ द्वारा स्ट्रेचर उपलब्ध नही कराया गया तो मजबूरी में वहां मौजूद लोग व स्वजन उसे गोद में वार्ड तक ले गए। इस संबंध में महिला अस्पताल की सीएमएस डा. फौजिया अंजुम का कहना है कि गेट पर स्ट्रेचर व व्हील चेयर की व्यवस्था है। मरीज के तीमारदार स्वयं गोद में उसे ले गए होंगे।

chat bot
आपका साथी