टीला ढहने से मजदूर दबा, हाथ टूटा

संवाद सहयोगी, मौदहा : मौदहा के रेलवे स्टेशन में भीमसेन से खैरार तक बिजली लाइन के कार्य चल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Aug 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Aug 2017 03:00 AM (IST)
टीला ढहने से मजदूर दबा, हाथ टूटा
टीला ढहने से मजदूर दबा, हाथ टूटा

संवाद सहयोगी, मौदहा : मौदहा के रेलवे स्टेशन में भीमसेन से खैरार तक बिजली लाइन के कार्य चल रहा है। इस दौरान एक मजदूर की गड्ढे खोदते समय मिट्टी धंसने से वह दबा गया। जिससे उसको गम्भीर चोटें आईं। सहयोगी मजदूरों ने उसे मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देख उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

भीमसेन से खैरार तक पास रेलवे बिजली लाइन में चल रहे कार्य में मौदहा के रागौल रेलवे स्टेशन में खंभों को लगाने के लिए मजदूरों द्वारा गड्ढे खोदे जा रहे हैं। शनिवार की सुबह मजदूर महेन्द्र (22) पुत्र विजय निवासी ग्राम सुमरेरी, तहसील खुरई जिला सागर गड्ढे की मिट्टी धंसने से उसमें दब गया। जिससे उसका बायां पैर टूट गया। शोर सुन सहयोगी मजदूरों ने आनन फानन उसे मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उसकी हालत नाजुक देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, इन मजदूरों से काम करा रहे ठेकेदार मेहरबान ¨सह यादव इस विषय में कुछ कहने से इंकार कर दिया।

chat bot
आपका साथी