जमानत पर छूटे आरोपितों ने दोबारा की मारपीट, हाईवे जाम

घर में घुस कर मारपीट की घटना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jul 2019 06:22 AM (IST)
जमानत पर छूटे आरोपितों ने दोबारा की मारपीट, हाईवे जाम
जमानत पर छूटे आरोपितों ने दोबारा की मारपीट, हाईवे जाम

संवाद सूत्र, पनवाड़ी : घर में घुस कर मारपीट के मामले में जमानत पर छूटे आरोपितों ने रविवार को पीड़ित परिवार से फिर मारपीट की। पुलिस की उदासीनता से नाराज परिवार की महिलाओं ने थाने के सामने झांसी मिर्जापुर हाई वे पर जाम लगा न्याय की गुहार लगाई। लगभग तीन घंटे बाद एक आरोपित को गिरफ्तार किसी तरह पुलिस ने जाम खुलवाया।

ग्राम नकरा निवासी पीड़ित उमा पत्नी लखनलाल ने तहरीर दी थी कि शनिवार को गांव के देवपाल व जयहिद ने घर में घुस कर बिजली का मीटर तोड़ दिया। विरोध पर उसे व आशादेवी को पीटा। पुलिस ने केवल शांतिभंग में चालान कर देवपाल को पकड़ा। रविवार को जमानत पर छूटने के बाद दोनों ने शनिवार शाम दोबारा घर में घुस कर दोनो ने फिर से मारपीट व तोड़फोड़ की। पुलिस के कार्रवाई न करने से मजबूर होकर रविद्र, उमा, अंकित, रक्षा, कुमारी रागिनी, कुमारी दुर्गा, विवेक, घासी देवी, आशा देवी, उमाकांति, देशराज, राजेन्द्र, रमेश व आकाश सहित पूरे परिवार ने सड़क पर जाम लगा दिया। लगभग तीन घंटे बाद जब पुलिस ने जयहिद को पकड़ा तो घरवालों ने जाम खोला। प्रभारी एसएचओ अशोक सेंगर ने कहा कि रविवार को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी