सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक, बोले-होगी सपा की जीत

जासं हमीरपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:36 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:36 PM (IST)
सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक, बोले-होगी सपा की जीत
सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक, बोले-होगी सपा की जीत

जासं, हमीरपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन के मुख्यालय आगमन पर सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद सपा कार्यालय में सैनिक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें उन्होंने नवनिर्वाचित सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का पद ग्रहण कराया। इस दौरान उन्होंने सपाइयों में जोश भरते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सभी लोग जुट जाएं और 2022 में सपा की सरकार बनाएं।

उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर हम सभी को अभी से जुट जाना है और 2022 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमें गांव-गांव, गली-गली जाकर पार्टी की नीतियों के जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में पूर्व विधायक अम्ब्रेश कुमारी, गजेंद्र यादव, सतपाल यादव, नगर अध्यक्ष आनंद मिश्रा, मीडिया प्रभारी हसन खान, अरुण यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी