देश की तरक्की के लिए करें मतदान

'देश व प्रदेश के तरक्की के लिए आगे आकर सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रशासन की तरफ से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 01:01 AM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 01:01 AM (IST)
देश की तरक्की के लिए करें मतदान
देश की तरक्की के लिए करें मतदान

'देश व प्रदेश के तरक्की के लिए आगे आकर सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रशासन की तरफ से पूरी व्यवस्था कर ली गई है। जनपद के सभी वोटर अपने घरों से निकलकर आज सबसे पहले मतदान कर लोकतंत्र के निर्माण में भागीदारी करें। आपका एक वोट देश व प्रदेश की संप्रभुता व अखण्डता को मजबूती का काम करेगा।'

- राजेश कुमार प्रजापति, प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी।

'पुलिस प्रशासन पूरी शक्ति के साथ आप लोगों के साथ है। सभी वोटर किसी के दबाव में आए बगैर, भयमुक्त व निडर होकर स्वच्छता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कोई वोट के लिए धमकाता है, डराता है, प्रलोभन आदि देता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस को सूचना मिलते ही फौरन कार्रवाई होगी।'

- अशोक कुमार त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक।

'आज का दिन महायज्ञ के रूप में सभी लोग मनाएं। सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश व प्रदेश के कल्याण में सहभागी बने। अपने मनपसंद उम्मीदवार को वोट देकर महा उत्सव के गवाह बनें। वोट देना सभी का अधिकार है अपने इस अधिकार का सभी वोटर प्रयोग करें।'

- सुरेश चंद्र द्विवेदी, पुजारी चौरादेवी।

'आज के दिन सभी लोग सारे कामों को बंद कर वोट का प्रयोग जरूर करें। देश व समाज की तरक्की के लिए वोट का प्रयोग कर सही उम्मीदवार का चयन करें। जिससे जनपद के विकास के साथ राष्ट्र का विकास हो सके। जाति धर्म से ऊपर होकर सभी वोट डालने जरूर जाएं।'

- लक्ष्मी प्रसाद अवस्थी, पुजारी बड़ी देवी मंदिर।

'जाति व मजहब की पाबंदी से उठकर सभी अपना वोट डालने बूथों पर जरूर जाएं। आपका एक वोट देश व प्रदेश सहित समाज का भाग्य बदल सकता है। सभी मुस्लिम व ¨हदू भाई इसी जज्बे के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। ताकि चुनाव आयोग के शत्-प्रतिशत मतदान की मंशा को पूरा किया जा सके।'

- सफी अहमद साबरी, बड़ा इमामबाड़ा संरक्षक।

आज के दौर में समाज के पास वोट रूपी अपना अधिकार मिला हुआ है। लोकतंत्र के महापर्व में इस अधिकार का सभी वोटर बूथों में जाकर सबसे पहले मतदान करें। सभी मतदाताओं को अपने अन्य कामों को छोड़कर पहले मतदान कर राष्ट्र व मुल्क की तरक्की में अहम योगदान करें।'

- मो. इफ्तिखार रजा, पेशइमाम जामा मस्जिद खालेपुरा।

chat bot
आपका साथी