दुर्घटनाओं में तीन लोग जख्मी

संवाद सहयोगी, मौदहा : अलग अलग मार्ग दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक बालिका स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 01:01 AM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 01:01 AM (IST)
दुर्घटनाओं में तीन लोग जख्मी
दुर्घटनाओं में तीन लोग जख्मी

संवाद सहयोगी, मौदहा : अलग अलग मार्ग दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक बालिका सहित दो को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

इंगोहटा निवासी काजल (16) पुत्री वीरेन्द्र कुमार गांव में रोड पार कर रही थी तभी एक तेज गति बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे राहगीर व परिजन मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर आए, जिसे सदर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। वहीं ग्राम नरायच निवासी बदरेइस्लाम (45) पुत्र सुभान खां मंगलवार की शाम मौदहा से अपनी मोटर साइकिल से अपने गांव जा रहा था। तभी बाइक फिसल जाने से गिरकर घायल हो गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई है। जहां राहगीरों ने उसे मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जिसे डाक्टरों ने हालत नाजुक देख सदर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। इसी तरह अमन (8) पुत्र लतीफ निवासी मदारपुर मंगलवार की शाम अपने छत पर खेलते हुए पैर फिसल जाने से गिरकर घायल हो गया जिसे मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी