तैयारियां पूरी, आज निकलेगी शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : तीजा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण हुईं। शोभायात्रा में शामि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 11:04 PM (IST)
तैयारियां पूरी, आज निकलेगी शोभायात्रा
तैयारियां पूरी, आज निकलेगी शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : तीजा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण हुईं। शोभायात्रा में शामिल होने वाली झांकियों को भव्य रूप प्रदान किया गया है। बुधवार को शोभायात्रा दोपहर बाद 2 बजे से कस्बे के चांद थोक स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर कस्बे में भ्रमण के उपरांत छोटी बाजार से संपन्न होगी। यहां पर कंस वध एवं नागनाथ लीला का मंचन होगा। रात में रामलीला मैदान एवं पशु बाजार प्रागंण में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पशु बाजार मेले में दुकानें लग चुकी हैं।

शोभायात्रा के प्रबंधक ब्रजलाल ¨सह ने बताया कि इस वर्ष भी दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल की गई हैं। इसमें राधा कृष्ण मंदिर से दो बजे शुरू होकर नरही मार्ग नेशनल हाईवे से बस स्टाप एवं मैथिलीशरण गुप्त मार्ग से होकर छोटी बाजार पहुंचेगी। यहां पर यहां पर हर चंदन तालाब में नागनाथ लीला का मंचन होगा इसके बाद छोटी बाजार में कंस वध लीला के साथ शोभायात्रा का समापन होगा। 12 सितंबर को रामलीला मैदान में नगर पंचायत की ओर से रात में मुकुल जागरण पार्टी कानपुर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जाएगा। पशु बाजार में रात में झांसी के मशहूर मास्टर मुशर्रफ एवं सीटू जोकर कंपनी के कलाकार धार्मिक नाटक का मंचन करेंगे। नगर पंचायत ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए डीएम आरपी पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक एके ¨सह को आमंत्रित किया है। इसी तरह पशु बाजार में होने वाले 13 सितंबर के विशाल दंगल के उद्घाटन के लिए पशु बाजार मालिकानों ने भी डीएम एवं एसपी को आमंत्रित किया है। रामलीला मैदान में 13 सितंबर को दिन में चंद्रभान ¨सह भेड़ी, महावीर प्रजापति झलोखर, दिनेश ¨सह, बिदोखर का आल्हा गायन होगा। रात में लखन लाल एण्ड पार्टी महोबा लोक गीत, लोकनृत्य राई नृत्य आदि कार्यक्रम पेश करेंगे। जबकि पशु बाजार में 12 सितंबर की रात से लेकर 14 सितंबर की रात तक झांकी के कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

chat bot
आपका साथी