आज समाधि स्थल पहुंचेगी पदयात्रा

संस सरीला स्वामी ब्रह्मानंद जी के 127वें जन्मोत्सव पर बलबीर फौजी उदेश फौजी हरीचरन फौजी क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:07 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:07 PM (IST)
आज समाधि स्थल पहुंचेगी पदयात्रा
आज समाधि स्थल पहुंचेगी पदयात्रा

संस, सरीला : स्वामी ब्रह्मानंद जी के 127वें जन्मोत्सव पर बलबीर फौजी, उदेश फौजी, हरीचरन फौजी के नेतृत्व में ब्रह्मानंद के जन्म स्थान बरहरा गांव से पदयात्रा निकाली गई। लगभग 42 किलोमीटर की इस पदयात्रा में इटावा एसडीएम गुलाब सिंह भी शामिल रहे। पदयात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। हरिचरन फौजी ने बताया कि गुरुवार को सुबह 8 बजे स्वामी ब्रह्मानंद की जन्मस्थली बरहरा गांव से पदयात्रा प्रारंभ हुई। सरीला के बुद्ध बिहार, करियारी, जमखुरी, जरिया, पवई, आमगांव से होते हुए राठ-उरई मार्ग स्थित लोधेश्वर धाम में पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद चार दिसंबर को लोधेश्वर धाम से पदयात्रा ब्रह्मानंद डिग्री कालेज स्थित समाधि स्थल पहुंचेगी। इस पदयात्रा में नीलमणि राजपूत, लक्ष्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल सिंह राजपूत, रामपाल वीरा, जगदीश अध्यापक, डा. मेहरलाल, उमा राजपूत, तिलक राजपूत मौजूद रहीं। संस

chat bot
आपका साथी