अब बच्चा चोर समझ महिला पर टूटी भीड़

जनपद में लगातर बढ़ती जा रही बच्चा चोरों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Aug 2019 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 06 Aug 2019 06:25 AM (IST)
अब बच्चा चोर समझ महिला पर टूटी भीड़
अब बच्चा चोर समझ महिला पर टूटी भीड़

संवाद सूत्र, श्रीनगर (महोबा) : बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह से जिले में लिंचिंग के हालात पैदा होने लगे हैं। सूपा रेलवे स्टेशन के पास विक्षिप्त से मारपीट के दूसरे दिन सोमवार को पवा गांव में भीड़ एक महिला को बच्चा चोर समझ हमलावर हो गई। यह महिला भोजन सामग्री मांगने गांव पहुंची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले गई और उसके परिवारीजन से बात की। उसके बाद महिला को जाने दिया गया।

सोमवार को श्रीनगर थाना के ग्राम पवा के एक घर में दाल व आटा मांगने पहुंची महिला को देख कुछ लोगों ने बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया। घबराई महिला ने भागने की कोशिश की तो भीड़ ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। कुछ बुद्धिजीवियों ने भीड़ को नियंत्रित कर पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में महिला ने खुद को बांदा जिले के बलखंडीनाका चौकी क्षेत्र में रहने वाली पार्वती पत्नी हरी सिंह बताया। थाना प्रभारी राकेश सरोज ने बलखंडी चौकी पुलिस से वार्ता कर महिला के बयान की तस्दीक की। साथ ही उसके बच्चों से बात की। उन्होंने बताया कि महिला अन्य भिखारियों की तरह नहीं मांगती है। उसका पहनावा सामान्य है। वह घरों की महिलाओं के साथ बैठकर बात करती है और फिर दाल या आटा मांगकर दूसरे घर की ओर रुख कर जाती है। वह अक्सर इस क्षेत्र में आती है। सोमवार को महिला पवा गांव में मुन्ना यादव के घर पहुंची और मकान के अंदर जाकर महिला से परिवारीजन और बच्चों के विषय में पूछा। इस पर महिला ने बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया। घबराकर वह भागी तो लोगों ने पिटाई कर दी। महिला के आग्रह पर उसे घर जाने दिया गया।

--------

मारपीट करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। तभी ऐसी घटनाएं रोकी जा सकेंगी।

- राकेश सरोज, थाना प्रभारी श्रीनगर थाने से जानकारी लेकर अफवाह पर लगाम लगाई जाएगी। अफवाह फैलाने वालों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

- स्वामीनाथ, पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी