हमीरपुर में बछड़े के पूजन के साथ शुरू पांच दिवसीय दीपावली

जागरण संवाददाता हमीरपुर गोवंश पूजन के साथ गुरुवार को दीपावली के पर्व का आगाज हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 11:34 PM (IST)
हमीरपुर में बछड़े के पूजन के साथ शुरू पांच दिवसीय दीपावली
हमीरपुर में बछड़े के पूजन के साथ शुरू पांच दिवसीय दीपावली

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : गोवंश पूजन के साथ गुरुवार को दीपावली के पर्व का आगाज हो गया। सुबह महिलाओं ने व्रत धारण करते हुए गाय के बछड़े का पूजन किया और आरती करते हुए उनका रोली चंदन कर पूजा व अर्चना की।

बुंदेलखंड की सरजमी में दीपावली पर्व पांच दिन तक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ परंपरागत ढंग से मनाया जाता है। इन पांच दिनों में पर्व की अलग-अलग छटाएं यहां की सरजमी पर दिखती हैं। श्रीकृष्ण की भक्ति से श्रोत प्रोत इस पर्व के मौके पर द्वापर युग की तमाम परंपराओं के यहां साक्षात दर्शन हो जाते है। पर्व का आगाज प्रति वर्ष गोवत्स द्वादशी से होता है। इस दिन यदुवंशी घर-घर गाय बछड़े का विधि विधान से पूजन करते हुए गोवंश की रक्षा के साथ परिवार में सुख समृद्धि की कामना करते है। इस दिन परिवार की महिलाएं पूरे दिन वृत रखकर शाम के समय विभिन्न तरह के पकवानों के साथ गाय बछड़े का विधि विधान के साथ पूजन करती है। इस मौके पर दिवाली नृत्य आदि का भी आयोजन जगह जगह होता है। इसी के साथ पांच दिवसीय पर्व की शुरूआत हो जाती है। कस्बे के एमएल अवस्थी, नरायन प्रसाद रसिक, डॉ. भवानीदीन प्रजापति आदि ने बताया कि परंपरा यहां सदियों से चली आ रही है। आगे भी यह परंपरा कायम रहेगी ऐसा विश्वास है। खूब बिकीं झालरें व मिट्टी की दीये

धनतेरस के मौके पर महिलाओं व युवकों ने जहां झालरों की खरीदारी की वहीं मिट्टी के दीये व गणेश लक्ष्मी की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ मिट्टी के दीयों की दुकानों के साथ झालरों की दुकानों में लगी रही। लोग अपने पसंद की चीजें खरीदते नजर आए।

chat bot
आपका साथी