दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

संस मौदहा कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में पांच घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 07:40 PM (IST)
दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

संस, मौदहा : कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में पांच घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्बा निवासी 25 वर्षीय अमित अपने किसी काम से बाजार की तरफ जा रहा था। लेकिन रात से हुई बूंदाबांदी के चलते सड़क गीली होने के कारण उसकी बाइक सड़क पर फिसल गई और वह गिरकर घायल हो गया। वहीं सद्दाम निवासी परछा कस्बे की ओर आ रहा था। तभी गिरकर घायल हो गया। वहीं बिदोखर गांव निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र अपने 15 वर्षीय पुत्र प्रभात को लेकर अस्पताल इलाज कराने जा रहा था। लेकिन कस्बे की ओर आते समय उसकी बाइक फिसल कर सड़क पर गिर गई और दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। वहीं कस्बा निवासी 18 वर्षीय रितेश शीत लहर के चलते अलाव में हाथ सेंक रहा था। तभी वह अलाव में गिरकर झुलस गया। जिसे स्वजन कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी