सिलिंडर लीकेज होने से लगी आग, युवक झुलसा

संवाद सहयोगी मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिमौली मार्ग स्थित कांशीराम कालोनी में खाना बनाते समय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 10:46 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 10:46 PM (IST)
सिलिंडर लीकेज होने से लगी आग, युवक झुलसा
सिलिंडर लीकेज होने से लगी आग, युवक झुलसा

संवाद सहयोगी, मौदहा : कोतवाली क्षेत्र के छिमौली मार्ग स्थित कांशीराम कालोनी में खाना बनाते समय सिलिंडर लीकेज होने के कारण अचानक आग पकड़ ली। जिससे खाना बना रहा युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे स्थानीय एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

कांशीराम कॉलोनी निवासी बाबूलाल के घर में रविवार को मेहमानों को आना था, जिसके चलते उनके खाने पीने का इंतजाम हो रहा था। बाबूलाल का 20 वर्षीय पुत्र मिटू गैस चूल्हे में खाना बना रहा था, तभी सिलिंडर में लगे लाइप में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग सिलेंड़र के पास लगे रेग्युलेटर में पहुंच गयी। यह देख आस पास की कालोनियों में अफरा तफरी मच गयी। लोग अपनी कालोनियों से बाहर निकलकर मैदान की ओर भागने लगे। तभी मिटू ने बहादुरी दिखाते हुए गैस सिलिंडर का रेग्युलेटर निकाल कर अलग कर दिया और एक बड़ी घटना होने से बचा लिया है। हालांकि रिग्युलेटर व पाइप निकालते समय मिटू आग में गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन फानन में कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी बालक राम तथा कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी