खानापूर्ति के लिए जलाए जा रहे अलाव

संस मौदहा अलाव जलाने के नाम पर नगर पालिका परिषद खानापूर्ति ही कर रहा है। कस्बे के 75

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 07:08 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 07:08 PM (IST)
खानापूर्ति के लिए जलाए जा रहे अलाव
खानापूर्ति के लिए जलाए जा रहे अलाव

संस, मौदहा : अलाव जलाने के नाम पर नगर पालिका परिषद खानापूर्ति ही कर रहा है। कस्बे के 75 स्थलों के चयन के बावजूद कुछ ही जगहों पर अलाव जलते हैं। यहां भी लकड़ी पर्याप्त मात्रा में नहीं डाली जा रही है।

पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि नगर के मुख्य मार्ग व सभी वार्डों के 75 चयनित स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाया जा रहा है। 15 मुख्य स्थानों पर दिन में भी अलाव जलवाना शुरू कर दिया है।सभासद शिव कुमार सोनी का कहना है कि उनके वार्ड में चयनित पांच स्थानों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी तो भिजवाई जाती है। परंतु 10 से 15 किलो प्रति प्वाइंट के हिसाब से ही भेजी गई है। सभासद महेश गुप्ता ने बताया कि 5 प्वाइंट में से मात्र 2 प्वाइंट पर ही 10 से 15 किलो लकड़ी उपलब्ध कराई जाती है। वहीं रागौल वार्ड से सभासद दीपचंद्र साहू ने बताया कि अलाव जलवाने की सूची में दर्ज 5 स्थानों के जगह मात्र दो स्थानों पर ही 10 से 15 किलो लकड़ी भिजवाई जाती है।

chat bot
आपका साथी