छात्रों ने रोशन किया जिले का नाम

By Edited By: Publish:Sun, 04 Nov 2012 09:10 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2012 09:11 PM (IST)
छात्रों ने रोशन किया जिले का नाम

भरुआ सुमेरपुर, अप्र : विद्या भारतीय की जन शिक्षा समिति द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान लाकर ठड़ेश्वरी सरस्वती विद्या मंदिर सुमेरपुर के छात्रों ने जनपद का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बिदोखर निवासी रावेंद्र सिंह ने बाधा दौड़ व लंबी कूद में प्रथम स्थान पाया है। अस्मित सोनी व प्रतीक्षा मिश्रा ने बैडमिंटन में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं भूपेंद्र प्रजापति ने दूसरा स्थान पाया है। मोनिका, मांडवी, सुष्मिता, आकांक्षा, आर्ची, ललिता, पारुल, महिला सिंह व शालिनी ने खो-खो- में दूसरा स्थान हासिल किया है। विज्ञान प्रश्न मंच में स्नेहा पांडेय व नैंसी पांडेय ने तीसरा स्थान पाया है। कुश्ती में बिदोखर के रामप्रकाश द्वितीय मुकाम बनाया है। अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रश्न मंच में पवन, अर्पित, पदीक ने तीसरा स्थान पाया है। शिशु वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अभय शुक्ला, व सार्थक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतिष्ठा ने रिले रेस में दूसरा व 100 मीटर की दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य ने प्रदेश में अपने जनपद का नाम रोशन करने वाले छात्रों को बधाई दी है। प्रथम स्थान पाने वाले तीन छात्र 7 नवंबर से होने वाली क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने इलाहाबाद जाएंगे।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

भरुआ सुमेरपुर : अखिल भारतीय जन जागरण समिति की ओर से मां गीता महेश्वरी उ. मा. विद्यालय में इंटर मीडिएट स्तर की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की परीक्षा हुई। जिसमे 200 छात्रों ने भाग लिया। परिणाम आने पर छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी