सर्दी से निजात दिलाने को मंगाए गए 4544 कंबल

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिले में गरीबों को सर्दी से बचाव के लिए शासन द्वारा कंबलों का वि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 06:05 PM (IST)
सर्दी से निजात दिलाने को मंगाए गए 4544 कंबल
सर्दी से निजात दिलाने को मंगाए गए 4544 कंबल

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिले में गरीबों को सर्दी से बचाव के लिए शासन द्वारा कंबलों का वितरण कराया जा रहा है। इसके लिए जिले में 4544 कंबल मंगाए गए है। जिनमें से प्रति तहसील 1136 कंबल वितरण को भेजे गए है। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा पूरे जिले में सोमवार तक 79 स्थानों पर अलाव जलाए जाने का दावा किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यूपीका लखनऊ से प्रति कंबल 440 रुपये की दर से कंबल की आपूर्ति कराई गई है।

गरीब असहायों को भीषण सर्दी के कहर से बचाने को प्रति वर्ष शासन द्वारा कंबल वितरण के साथ अलाव की व्यवस्था कराई जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष भी शासन ने कंबल वितरण को 20 लाख व अलाव के लिए दो लाख रुपये जिले को दिए है। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा कंबल वितरण को टेंडर प्रक्रिया करा इसकी जिम्मेदारी यूपीका लखनऊ को दी गई थी। जहां से मंगलवार को 4544 कंबलों की आपूर्ति की गई है। कंबलों के आते ही इन्हें चारों तहसीलों में भेज वितरण शुरू कराया गया है। प्रत्येक तहसील को 1136 कंबल भेजे गए है। वहीं सर्दी से बचाव को जिले के 79 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे है। अपर जिलाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 440 रुपये की दर से कंबल की आपूर्ति कराई गई है। इन्हें तहसील स्तर पर पात्र लोगों को वितरित कराया जाएगा। कहा कि आगे डिमांड आने पर शासन से धनराशि मांग और कंबलों की खरीद की जाएगी।

मुख्यालय में बांटे गए कंबल

कंबल की आपूर्ति होते ही सदर एसडीएम अजीत परेश द्वारा समाधान दिवस में आए गरीबों को कंबलों को वितरण किया गया। वहीं रात में नगर का भ्रमण कर जरूरत मंदों को कंबल दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यालय में राजस्व विभाग द्वारा चार स्थानों में अलाव जलवाए जा रहे है। जबकि अन्य शहरी क्षेत्रों में निकायों द्वारा अलाव जलवाए जा रहे है। बताया कि मुख्यालय में अकिल तिराहा, लक्ष्मीबाई तिराहा के साथ सुमेरपुर में रोटीराम महाराज आश्रम के पास व नेहा नर्सिंग होम के निकट अलाव जलवाए जा रहे है। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने संबंधित लेखपाल को दी है।

chat bot
आपका साथी