अन्ना मवेशियों ने चट की 41 बीघा फसल

संवाद सूत्र, इंगोहटा : विकास खंड भरुआ सुमेरपुर की ग्राम पंचायत इंगोहटा में तमाम आदेशों के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Feb 2019 11:28 PM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 11:28 PM (IST)
अन्ना मवेशियों ने चट की 41 बीघा फसल
अन्ना मवेशियों ने चट की 41 बीघा फसल

संवाद सूत्र, इंगोहटा : विकास खंड भरुआ सुमेरपुर की ग्राम पंचायत इंगोहटा में तमाम आदेशों के बाद अन्ना गोवंश बंद न होने से शनिवार रात 12 किसानों की 41 बीघे से ज्यादा गेहूं की फसल चट कर गए। आक्रोशित किसानों ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा प्रधान अन्ना गोवंश बंद कराने का महज नाटक कर रहा है। गांव में तीन सौ से ज्यादा अन्ना गोवंश छुट्टा घूम रहा है।

विकासखंड क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत इंगोहटा में अन्ना गोवंश बंद कराने के लिए ग्राम प्रधान ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इससे गांव में 300 से अधिक अन्ना गोवंश घूम कर किसानों की फसलों को चट कर रहा है। शनिवार रात गांव हरीराम सोनकर की चार बीघा, बाल किशन सोनकर की तीन बीघा, राजाराम सोनकर की पांच बीघा, देवीदीन यादव की आठ बीघा, लल्लू खान की छह बीघा, श्रवण कुमार गुप्ता की दो बीघा, बाल किशन साहू की दो बीघा, सिराज अली की पांच बीघा, गोरेलाल सोनकर की तीन बीघा सहित कुल 41 बीघा गेहूं की फसल को अन्ना मवेशी चट कर गए है। इससे किसानों में ग्राम प्रधान के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित किसानों का आरोप है कि ग्राम प्रधान अन्ना गोवंश बंद करने के नाम पर महज खाना पूर्ति कर रहा है। जबकि हकीकत यह है कि ग्राम किसानों ने कहा कि वह सोमवार को खंड विकास अधिकारी रत्नेश ¨सह से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे।

chat bot
आपका साथी