मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 39 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

संवाद सूत्र कुरारा विकास खंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 06:57 PM (IST)
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 39 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 39 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

संवाद सूत्र कुरारा : विकास खंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वैदिक मंत्रों के साथ 39 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। संस्कृत विद्यालय झलोखर के बटुकों ने विवाह की रस्में पूरी कराईं। इस दौरान प्रत्येक जोड़े को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कुरारा विकास खंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के कुल 45 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 39 जोड़ों ने उपस्थिति दर्ज कराई व छह जोड़े मौके पर नहीं पहुंचे। कुल 39 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई व विवाह का संचालन वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत महाविद्यालय झलोखर के आचार्य अरुण कुमार द्विवेदी व विद्यालय के शिष्यों ने मंत्रोच्चार कर विवाह की रस्में पूरी कराई।

समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी जोड़ों को एक बक्सा, तीन साड़ी, एक साल, सात बर्तन, बिछिया पायल, कुकर आदि चीजें उपहार में दी गईं। वहीं सामूहिक विवाह में प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये खाते में दिए गए। जबकि दस हजार रुपये का सामान व छह हजार कार्यक्रम में खर्च किए गए। वही सामान पाकर जोड़े संतुष्ट नहीं दिखे। इस अवसर पर सीडीओ केके वैश्य, जिला अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, चेयरमैन श्रीकांत गुप्ता, एसडीएम राजेश चौरसिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल बीडीओ राम सिंह अहिरवार व सभी ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। इन्होंने लिए सात फेरे

विवाह बंधन में राखी कैथी संग सोनू मौदहा, शालू संग अरविद जहानाबाद, सुमन इंगोहटा संग धीरू फतेहपुर, ममता इंगोहटा संग ओमप्रकाश फतेहपुर, प्रीति पचखुरा संग राहुल, मिथिलेश पचखुरा संग मनमोहन सिंह सिन्धन कला, अर्चना दरियापुर संग बालकिशन, प्रियंका कुसमरा संग मोहन प्रकाश गुटैया, वंदना शिवनी संग दीनानाथ भरथरी, अंजना बछौली संग प्रशांत कुमार कानपुर देहात, प्रीति देवी सिवनी श्यामसुंदर भौली, आरती बचरौली संग पुष्पेंद्र बदवलपुर, कल्पना खरौंज संग शैलेंद्र कुमार जैतपुर, रीमा देवी जल्ला रामसेवक अकौना बांदा, कमलेश कुमारी इकठौर संग राम नरेश मोती कटर, अर्चना कस्बा खेड़ा संग राजेश कुमार खरका सिया उपासना बहदीना अछपुरा, मालती मुस्करा संग अनिल कुमार नजरपुर कडोरा के अलावा अन्य जोड़ों ने सात फेरे लिए।

chat bot
आपका साथी