109 दिन में वसूला 26 लाख शमन शुल्क

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे चे¨कग अि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 11:20 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 11:20 PM (IST)
109 दिन में वसूला 26 लाख शमन शुल्क
109 दिन में वसूला 26 लाख शमन शुल्क

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे चे¨कग अभियान में शनिवार को यातायात प्रभारी व उनकी टीम के द्वारा पुलिस लाइन के पास चे¨कग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 45 वाहनों को चेक किया गया और उनसे कुल 7800 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इस चे¨कग अभियान में बाइक सवारों को हेलमेट, कार सवारों को सीट बेल्ट लगाने को प्रेरित किया गया।

यातायात प्रभारी अर¨वद कुमार मिश्रा की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यातायात प्रभारी के साथ एसआई अजीत ¨सह भी शामिल रहे। यह अभियान पुलिस लाइन, रानी लक्ष्मीबाई पार्क, कालपी चौराहा समेत अन्य चौराहों में चलाया गया। इस अभियान के दौरान बाइक में दो से अधिक सवार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं कार चालकों को भी सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य बाइक सवारों को हेलमेट, कार सवारों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना, बाइक में दो से अधिक सवारी न बैठाना रहा। यातायात प्रभारी अर¨वद मिश्रा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाए गए इस चे¨कग अभियान में 1 अक्टूबर 2018 से 17 जनवरी 2019 तक कुल 26 लाख का शमन शुल्क वसूला गया है। इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं राजस्व की बढ़ोतरी भी हुई है।

chat bot
आपका साथी