बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगा दी जान

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : आर्थिक तंगी से युवक की बीमारी का इलाज नहीं हो पा रहा था। घर में जो रुपये

By Edited By: Publish:Mon, 16 Jan 2017 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 16 Jan 2017 01:00 AM (IST)
बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगा दी जान
बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगा दी जान

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : आर्थिक तंगी से युवक की बीमारी का इलाज नहीं हो पा रहा था। घर में जो रुपये थे वह इलाज में खर्च हो गए। इसके बाद भी बीमारी से छुटकारा नहीं मिला। परेशान युवक ने शनिवार की रात घर में फांसी लगा कर मौत को गले लगा लिया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिड़रा गांव निवासी मनोज (22) पुत्र चुनूबाद छह माह पूर्व दिल्ली में मजदूरी करता था। दिल्ली में वह बीमार हो गया था। यही पर मेवाड़ अस्पताल में उसका इलाज हुआ था। डाक्टरों ने पेट का आपरेशन किया था। काफी दिन बाद जब बीमारी से छुटकारा नहीं मिला तो वह गांव आ गया। यहां पर उसका इलाज चलता रहा। बीमारी से ऊबकर उसने शनिवार की रात घर में फांसी लगा कर जान दे दी। मनोज के मामा उदयभान ने बताया कि मनोज के आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। जर्जर घर होने से उसका परिवार गांव के पंचायत भवन में रहता था। घर में जो धन था वह सब बीमारी में खर्च हो गया था। इसके बाद भी उसे बीमारी लाभ नहीं मिला। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

chat bot
आपका साथी