आंधी ने ली दो की जान, तीन घायल

राठ,(हमीरपुर) संवाद सहयोगी : बुधवार को आंधी तूफान ने ऐसी तबाही मचाई कि जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आं

By Edited By: Publish:Wed, 25 May 2016 07:40 PM (IST) Updated:Wed, 25 May 2016 07:40 PM (IST)
आंधी ने ली दो की जान, तीन घायल

राठ,(हमीरपुर) संवाद सहयोगी : बुधवार को आंधी तूफान ने ऐसी तबाही मचाई कि जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी से गिरी एक दीवार में मां पुत्र दब गये, जिसमें पुत्र की मौत ही दर्दनाक मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। दूसरी घटना में आंधी से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े एक किशोर के ऊपर पेड़ की डाल गिर गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जबकि आंधी तूफान आने से महिला सहित दो लोग घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

क्षेत्र के मल्हौवां गांव में ओमप्रकाश कुशवाहा की पत्नी कौशिल्या बुधवार को आयी आंधी से बचने के लिए अपने नौ वर्षीय पुत्र राजू के साथ घर पर बने छप्पर के नीचे बैठी थी। छप्पर की पक्की दीवार भरभरा कर ढह गयी। दीवार के मलबे में दबे मां बेटा की चीख पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण दौड़ कर मलबे को हटा कर मां बेटा को निकाला। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां राजू की मौत हो गयी। मां कौशिल्या का इलाज चल रहा है। दूसरी घटना में नौहाई गांव के घासीराम अहिरवार का 14 वर्षीय पुत्र कपिल बुधवार को खेत से घर लौट रहा था कि तभी आंधी आ गई। आंधी से बचने के लिए वह आम के पेड़ के नीचे बैठ गया। पेड़ की डाल टूटकर उसके ऊपर गिर गयी। डाल गिरने से उसकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर क्षेत्र के अकौना गांव निवासी आयूब खां पुत्र इमाम खां बुधवार को छत पर खड़ा था,तभी आंधी आने से वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। थाना मझगवां के खड़ाखर गांव में अपने घर के आंगन में खड़ी हीरा देवी पत्नी गजराज के सिर पर सीढ़ी की दीवार गिर गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उरई मार्ग पर कुम्हरिया गांव में पास भारी भरकम पेड़ गिर गिरने से मार्ग बंद हो गया। लोगों ने उसे सड़क किनारे किया। तब वाहन निकल सके। लोग जहां के तहां रूक गये।

chat bot
आपका साथी