तैयारी पूरी अब माता का इंतजार

हमीरपुर, जागरण संवाददाता: नवरात्र पर देवी मां की पूजा केवल घर और मंदिरों में ही नहीं बल्कि उसके लिए

By Edited By: Publish:Mon, 12 Oct 2015 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2015 06:13 PM (IST)
तैयारी पूरी अब माता का इंतजार

हमीरपुर, जागरण संवाददाता: नवरात्र पर देवी मां की पूजा केवल घर और मंदिरों में ही नहीं बल्कि उसके लिए बाजारों की रौनक भी बढ़ रही है। दुकानों में इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं। बंद पैकेट के साथ खुली व्रत सामग्री भी मिल रही है। नवरात्र के काफी पहले से ही दुकानों को सजा दिया गया था। घरों में महिलाओं ने भी तैयारी कर ली है। अब तो बस मां के आने का इंतजार हो रहा है।

नवरात्र में हवन-पूजन के साथ व्रत में फलाहार का धार्मिक ही नहीं इस मौसम के बदलाव के साथ वैज्ञानिक कारण भी है। पुरातन ऋषि मुनियों ने इसके कई विशेष कारण बताए हैं। इस संधि वेला में शरीर को निरोग रखने का ठोस और कारगर उपाय व्रत माना गया है। मौसम बदलाव के कारण शरीर में तरह-तरह के त्रिदोष का असंतुलन होता है। इससे निपटने का उपाय इन व्रत में छुपा होता है। नवरात्र के दौरान संतुलित जीवन और फलाहार से शरीर के रोग दोष दूर होने में मदद मिलती है। नवरात्र में अगले नौ दिनों तक घरों और मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का दौर चलेगा। सुगंधित वातावरण के बीच गीत संगीत की धुन में मां की आरती और पूजन होगा। नवरात्र पर मंदिरों को भी विशेष ढंग से सजाया गया है। शहर के चौरा देवी मंदिर में नवरात्र में भक्तों का लंबा रेला जुटता है। इसी प्रकार राठ, सुमेरपुर, कुरारा, मौदहा में देवी मंदिरों में भीड़ रहती है। साथ ही शहर में दुर्गा पंडाल भी सज चुके हैं। अगले नौ दिनों तक मां के जगरातों की धूम रहेगी। शहर में दो दर्जन देवी पांडाल सजाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी