बरसती लपटों ने झुलसाया

हमीरपुर जागरण संवाददाता: मई पूरा माह झुलसा देने वाली गर्मी बरसाता रहा। इधर सहालग की वजह से लोगों को

By Edited By: Publish:Sat, 30 May 2015 07:39 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2015 07:39 PM (IST)
बरसती लपटों ने झुलसाया

हमीरपुर जागरण संवाददाता: मई पूरा माह झुलसा देने वाली गर्मी बरसाता रहा। इधर सहालग की वजह से लोगों को मजबूरी में सफर करना पड़ रहा है। इस समय चढ़ता पारा है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आसमान से मानों आग की लपटें बरस रही हों। सड़कें कड़ी धूप की वजह से जल रही हैं। लोगों को न घरों में चैन है न बाहर। शनिवार को पारा कुछ कम जरूर रहा लेकिन गर्म हवाएं चलतीं रहीं।

इस बार की गर्मी ने तो लोगों को पूरी तरह से झुलसा कर रख दिया है। आम जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। सड़कों और दुकानों पर केवल सुबह-शाम को ही कुछ चहलपहल दिखती है। गर्मी से परेशान लोगों को तो अब मानसून के आने का ही इंतजार है। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं से परेशान लोगों को रात में भी चैन नहीं मिलता। रात में भी गर्म हवाओं से सामना करना पड़ता है। पिछले कई दिनों से तापमान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार को भी तापमान जा पहुंचा। तेज उठती लपटों के साथ गर्म हवाओं से लोग बेहाल नजर आए। इस समय लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या शादी समारोह हैं। इन्हें निपटाने के चक्कर में लोग महिलाओं और बच्चों के साथ इस गर्म मौसम में भी सफर करने को मजबूर हैं। बस स्टाप में बस और डग्गामार वाहनों की तलाश में सुबह से ही यात्री भटकते हुए नजर आते हैं। मौसम विभाग के कर्मचारी भवानीदीन ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 44.2, 30.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

रहें सावधान-

-कड़ी धूप से नंगे सिर बाहर न निकलें।

-थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।

-धूप से आने के बाद एकदम से ठंडा पानी न पिएं।

- बाजार में कटे हुए और खुले फलों का सेवन बिल्कुल न करें।

- बाहर की तली भुनी वस्तुओं से परहेज करें।

- धूप और लू से बच्चों का विशेष ख्याल रखें।

- बासी खाना न ख्राएं, ताजा खाना खाएं।

डा. आरएस यादव, चाइल्ड स्पेशलिस्ट, एवं महिला अस्पताल सीएमएस।

chat bot
आपका साथी