एसडीएम ने बांटे कंबल

राठ,: ठंड के प्रकोप से जूझ रहे गरीब,असहाय और बेसहारा वृद्ध अपने तन को ढकने के लिए एसडीएम राम अक्षयवर

By Edited By: Publish:Wed, 17 Dec 2014 07:38 PM (IST) Updated:Wed, 17 Dec 2014 07:38 PM (IST)
एसडीएम ने बांटे कंबल

राठ,: ठंड के प्रकोप से जूझ रहे गरीब,असहाय और बेसहारा वृद्ध अपने तन को ढकने के लिए एसडीएम राम अक्षयवर सिंह की चौखट पर एक अदद कम्बल की गुहार लगायी जिस पर एसडीएम ने रोडवेज गेट पर 25 गरीब, रिक्शा चालकों व बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किये।

वहीं कस्बा मुस्करा में कैंप लगाकर असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया गया। कालिका देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में गरीब, असहायों के लिए सर्दी से बचाव के कंबलों का वितरण किया गया। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक वृद्ध महिला, पुरुषों की मंदिर प्रागंण में भीड़ बनी रही। आयोजक अजय सिंह राजपूत ने 500 लोगों को कंबल बांटे। इस मौके पर उदयराज सिंह, रामजी गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, अजीत सिंह, वीरेंद्र द्विवेदी, मजीद, रवि गुप्ता सहित काफी संख्या में लोगों ने कंबल बंटवाने में सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी