बदले-बदले दिखेंगे गांव के खेल मैदान

By Edited By: Publish:Wed, 23 Jul 2014 01:02 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jul 2014 01:02 AM (IST)
बदले-बदले दिखेंगे गांव के खेल मैदान

हमीरपुर, जागरण संवाददाता : ग्रामीणों अंचलों के खेल मैदान अब बदले-बदले नजर आएंगे। इस क्रम में आरक्षित खेल मैदानों को चिन्हित कर पौध रोपण किया जाएगा। इसके लिए सभी विकास खंडवार जिलास्तरीय अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने को चिन्हित खेल मैदानों के सीमा निर्धारण को इसमे सुरक्षा खाई निर्माण के साथ मनरेगा योजना से सुबबूल के बीज की फेंसिंग तैयार की जाएगी। योजना है कि मैदान में इमारती लकड़ी के पौध की पांच-पांच पंक्तियां लगाई जाएंगी। इसके लिए कुरारा विकास खंड के 8 गांव, सुमेरपुर के 14, मौदहा के 12, मुस्करा के 14, राठ में 8, गोहाण्ड में 5 व सरीला विकासखंड के 8 गांवों की सूची अधिकारियों को दी गई है। जिनके पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जाना है।

हरियाली संग होगा जल संचयन

खेल मैदानों की सीमा निर्धारण के लिए सुरक्षा खाई बनाई जाएगी। जिसमें बरसात का पानी संचित होगा, वहीं पौधों से हरियाली होगी। जिससे मैदान आकर्षक लगने के साथ ही पर्यावरण को संतुलित करेगा।

''बारिश बेहतर होती ही 15 दिनों का अभियान चलाकर पौधे लगवाए जाएंगे। मैदान में स्थान के हिसाब से पौधे लगाए जाएंगे।''

-अंवधेश बहादुर, सीडीओ, हमीरपुर।

chat bot
आपका साथी