उरई डिपो की बस में घर आए 101 लोग, मची अफरा तफरी

उरई डिपो की बस में आए सैकड़ों मुंबईवासी मची अफरा तफरीउरई डिपो की बस में आए सैकड़ों मुंबईवासी मची अफरा तफरीउरई डिपो की बस में आए सैकड़ों मुंबईवासी मची अफरा तफरी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Mar 2020 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 23 Mar 2020 06:08 AM (IST)
उरई डिपो की बस में घर आए 101 लोग, मची अफरा तफरी
उरई डिपो की बस में घर आए 101 लोग, मची अफरा तफरी

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जनता क‌र्फ्यू का असर सारा दिन मुख्यालय समेत पूरे जिले में देखने को मिला। हर गली व चौराहे का सन्नाटा जनता क‌र्फ्यू की गवाही बना। दोपहर बाद करीब तीन बजे उरई डिपो की दो बसों में सवार करीब 101 मुंबई के लोग जैसे ही मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में उतरे तो अफरा तफरी मच गई। सुरक्षा में लगे जवानों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने सभी को प्रतीक्षालय में बैठाते हुए उच्चाधिकारियों को इस बात से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर राजेश कुमार व सीओ अनुराग सिंह ने स्थिति को समझा और उन्हें आश्वासन दिया।

मुंबई से आए सभी लोग मुंह पर मास्क लगाए थे। उनके साथ महिलाएं व छोटे छोटे बच्चे भी थे। उन्होंने बताया कि वह मुंबई से ट्रेन में सवार होकर उरई स्टेशन पहुंचे। जहां से उन्हें सरकारी बस के माध्यम से मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टैंड में छोड़ दिया गया। सभी लोग भरुआ सुमेरपुर कस्बा निवासी अपने आप को बता रहे थे। उन्होंने बताया कि हर जगह बंदी होने के कारण उन्हें मुंबई से वापस अपने घर आना पड़ा।

chat bot
आपका साथी