Gorakhpur Weather News: पश्चिमी विक्षोभ ग‍िराएगा पारा, इस वर्ष औसत से अध‍िक पड़ेगी ठंड

इस बार ठंड की शुरुआत थोड़ा पहले से हो जाएगी। नवंबर अपने औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा। इसकी प्रमुख वजह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक बने हैं। इसके चलते ठंड इस बार समय से पहले शुरू हो जाएगी और ठंड अधिक पड़ेगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 10:02 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 10:02 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: पश्चिमी विक्षोभ ग‍िराएगा पारा, इस वर्ष औसत से अध‍िक पड़ेगी ठंड
गोरखपुर में इस वर्ष औसत से अध‍िक ठंड पड़ेगी। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ लोगों को कंपकपाएगा। इसका असर अभी से द‍िखना शुरू हो गया है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पारा 27 डिग्री के करीब आ गया है। सुबह व शाम ठंड बढ़ी है। रात का तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस के करीब चला गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में यही स्थिति देखने को मिलेगी। तापमान में लगातार गिरावट आएगी। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार का मौसम खुसक रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह पुरुवा व दोपहर बाद पछुआ हवा चल सकती है। बता दें गुरुवार सुबह का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। बुधवार दिन का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

औसत से दो ड‍िग्री कम रहेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञ का मानना है इस बार ठंड की शुरुआत थोड़ा पहले से हो जाएगी। नवंबर अपने औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा। इसकी प्रमुख वजह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक बने हैं। इसके चलते ठंड इस बार समय से पहले शुरू हो जाएगी और ठंड अधिक पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश मई से ही शुरू हो गई थी। औसत से अधिक बारिश हुई है। इसके चलते भूमि की नमी बढ़ी है। इसके चलते इस बार अधिक ठंड रहेगी।

इस वर्ष पहले होगी ठंड की शुरुआत

ठंड की शुरुआत भी पहले से होगी। नवंबर अपने औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक ठंडा रहेगा। दिसंबर पहले ही सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले से ही लोगों को अत्यधिक ठंड का आभास होगा।

chat bot
आपका साथी