जलशक्ति मंत्री ने नारायणी नदी की आरती उतारी, फिर लिया जायजा Gorakhpur News

डाॅॅ. महेंद्र सिंह ने कुशीनगर में पहले नारायणी नदी की आरती उतारी उसके बाद बाढ़ का जायजा लिया। नारायणी नदी हर साल कुशीनगर में तबाही मचाने के लिए जानी जाती है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 18 Jul 2020 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jul 2020 09:50 AM (IST)
जलशक्ति मंत्री ने नारायणी नदी की आरती उतारी, फिर लिया जायजा Gorakhpur News
जलशक्ति मंत्री ने नारायणी नदी की आरती उतारी, फिर लिया जायजा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। जलशक्ति मंत्री (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामी गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) डाॅॅ. महेंद्र सिंह ने कुशीनगर में पहले नारायणी नदी की आरती उतारी उसके बाद बाढ़ का जायजा लिया। नारायणी नदी हर साल कुशीनगर में तबाही मचाने के लिए जानी जाती है।

खानगी बाजार स्थित छत्रपति स्मारक इंटर कालेज के प्रांगण में हेलीकाप्टर से पहुंचने के बाद मंत्री ने पहले नारायणी नदी का पूजन किया और आरती की। इसके बाद डैसबोर्ड पर बने नदी के मैप को अधिशासी अभियंता भरतराम से बिंदुवार समझने का प्रयास किया, ततपश्चात पैदल ही घूम-घूम कर जायजा लिया।

भाजपा की सरकार तटबंध पर राजनीति नहीं करती

उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार तटबंध पर राजनीति नहीं करती। वह प्रदर्शन में नहीं, काम में विश्वास करती है। पिछले साल कुछ राजनीतिक पार्टी के नेता तटबंध को लेकर राजनीति कर रहे थे, जिसके चलते बचाव कार्यो में अपेक्षित गति नहीं आ पाई थी, मगर इस वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चार महीने का काम दो महीनों में ही कराया गया है जो लॉकडाउन की स्थिति में बहुत बड़ी उपलब्धि है। डाॅॅ. महेंद्र सिंह ने कुशीनगर में अमवाखास तटबंध पर स्थित लक्ष्मीपुर के सामने संवेदनशील स्थानों पर हो रहे छह परियोजनाओं के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्हाेंने कहा कि अब तक बंधे पर राजनीति की गई है, जिसके कारण तटबंध पर बचाव कार्य नहीं हो सके, लेकिन अब इस तरह नहीं होगा।

काम पूरा करने के निर्देश

उन्हें समझाने के लिए अधीक्षण अभियंता केके राय व अधिशासी अभियंता भरत राम के अलावा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता लगे। उन्होंने अधिकारियों से पूरी गुणवत्ता के साथ काम पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रमोद तिवारी ने प्रस्तावित परियोजनाओं से इतर अतिसंवेदनशील विंदुओं को संज्ञान में लाया।

फिजिकल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ पालन

इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का किसी को ध्यान नहीं रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द मिश्रा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा,भाजपा के वरिष्ठ नेता लल्लन मिश्र,डॉ पी के राय, क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी,तमकुहीराज ब्लाक प्रमुख बाशिष्ठ राय, बलवंत रमेशचंद्र उर्फ वर्सियर  सिंह,रामनरेश मिश्र,अंजनी तिवारी,अरविंद तिवारी,विवेकानंद पांडेय, रमेश चंद सिंह, मारकंडेय शाही, मारकंडेय वर्मा सहित विभागीय अभियंता व डीएम भूपेंद्र एश चौधरी, एसपी विनोद कुमार मिश्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी