गोरखपुर में शस्त्र पूजन कर स्वयं सेवकों ने मनाई विजयादशमी Gorakhpur News

विजयादशमी के अवसर पर गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को शहर के मारवाड़ इंटर कॉलेज में शस्त्र पूजन व विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 08 Oct 2019 01:21 PM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 01:21 PM (IST)
गोरखपुर में शस्त्र पूजन कर स्वयं सेवकों ने मनाई विजयादशमी Gorakhpur News
गोरखपुर में शस्त्र पूजन कर स्वयं सेवकों ने मनाई विजयादशमी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को शहर के मारवाड़ इंटर कॉलेज में  'शस्त्र पूजन व विजयादशमी' उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में स्वयंसेवकों ने पहले पूरे विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया और पर्व के महत्व और उससे मिलने वाले संदेश पर चर्चा की।

भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाया जाना जरूरी

इस अवसर बतौर मुख्य वक्ता संघ के प्रांत संघ चालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में शिक्षा, पर्यावरण, अंतरिक्ष में हमारे प्रयास, बौद्धिक शक्ति में वृद्धि, आधारभूत संरचना, भूतल परिवहन में सुधार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, चिंतन स्तर में बदलाव, आतंकियों का सफाया पर देश में सर्वानुमति बनी है। यह हमारी बड़ी सफलता है। आर्थिक दृष्टि से भी जन समस्याओं  के निवारण के लिए जन-धन,   लोककल्याण, बीमा और किसान सम्मान निधि जैसे कार्य हुए हैं।

बावजूद इसके देश हित न चाहने वाले सामाजिक असंतोष, अलगाव, सार्वजनिक समूहों में विभेद, स्थानीय पहचान, बेरोजगारी का मुद्दा बनाकर राष्ट्र- विरोधी कार्य कर रहे हैं। भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनने के लिए हिन्दू राष्ट्र बनाया जाना जरूरी है। इसके लिए प्राथमिक आवश्यकताओं की पूर्ति, सामाजिक आयाम व संबंधों को मजबूत किया जाना चाहिए।

बाहरी सुरक्षा पर ध्‍यान दिया जाए

बाह्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। भारत न केवल आत्मनिर्भर हो बल्कि दुनिया को देने के लिए भी समर्थ हो। ऐसा करके ही भारत विश्व का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बन सकेगा। राष्ट्र तभी परम वैभव पर पहुचेगा जब हिन्दू मूल्यों को बढ़ावा मिलेगा। यही हमारा आधार बिंदु है। 'हिन्दू राष्ट्र' ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आत्मा है। आज के ही दिन ही हिंदुत्व निष्ठ आस्था वाले संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी, इसीलिए विजयादशमी का पर्व हम ओज, ऊर्जा व शक्ति के पर्व के रूप में मनाते है। हम 94वें साल में प्रवेश कर रहे। इस दौरान संघ के विभाग संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, भाग संघचालक ओम जालान, विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह, भाग कार्यवाह अभिषेक, अरुण मल्ल, राकेश सिंह पहलवान, पुनीत पांडेय, जगदीश, शम्भू पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी